राजनांदगांव

पेंड्री स्कूल में मनाया गया बाल दिवस
23-Nov-2021 5:41 PM
पेंड्री स्कूल में मनाया गया बाल दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 नवंबर।
शासकीय हाईस्कूल एवं मिडिल स्कूल पेंड्री में संयुक्त रूप से भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाला विकास समिति अध्यक्ष जितेन्द्र कौशिक थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं संस्था प्राचार्य अमिता पांडेय ने सर्वप्रथम पं. नेहरू के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने कहा कि पं. नेहरू ने भारत की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने, उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से बुलाते थे। नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर को पूरे भारत वर्ष में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर हाईस्कूल द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी, हस्तलिखित पुस्तिका प्रतियोगिता एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। बाल मेला में बच्चों द्वारा विभिन्न व्यंजनों का निर्माण कर स्टाल लगाकर बिक्री किया गया। जिसमें अतिथियों, पालकों,  शाला स्टाफ  एवं बच्चों द्वारा विभिन्न निर्मित व्यंजनों का रसास्वादन किया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति सदस्य इशाक खान,  गणेश सुपले, प्राचार्य अमिता पांडेय, मिडिल स्कूल की प्रधान पाठिका श्रीरंगे, स्टाफ  हेमकुमारी देवांगन,  संदीप चौबे,  प्रवीण साव, वेदप्रकाश सिंह,  हेमंत निर्लकर, भवानी शंकर साहू, कामिनी मानिकपुरी, रेणुका साहू सहित हाईस्कूल एवं मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं पालकों  की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन संस्था प्राचार्य अमिता पांडेय एवं संचालन प्रवीण साव द्वारा किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news