गरियाबंद

पूर्व सांसद चंदूलाल ने अनुभव को किया साझा
24-Nov-2021 5:49 PM
पूर्व सांसद चंदूलाल ने अनुभव को किया साझा

नवापारा-राजिम, 24 नवंबर। भाजपा खोरपा मंडल के रवेली में रामकृष्ण निषाद के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पूर्व सांसद ने भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू के साथ राजनीतिक विषयों पर चर्चा कर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया।

श्री साहू ने अपने पूर्व अनुभव को साझा करते हुए बताया कि खोरपा मंडल अंतर्गत अनेक क्षेत्र उनके पूर्व कर्मभूमि है। वह 2006 से 2010 तक उक्त क्षेत्र के जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन का सशक्त नेतृत्व किया था। आज भी क्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ता उनके नेतृत्व के कायल हैं। पूर्व सांसद के आगमन पर भाजपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू, उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, आईटी सेल सह संयोजक गीतेश सेन ने अत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news