कांकेर

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनदर्शन, शिकायतों का निराकरण
24-Nov-2021 9:11 PM
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनदर्शन, शिकायतों का निराकरण

कांकेर,  24 नवंबर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में सोमवार को प्रात: 11 से दोपहर 2 बजे के मध्य ‘‘जनदर्शन’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के समक्ष घरेलु विवाद व सायबर अपराध से संबंधित विभिन्न शिकायत व समस्या लेकर शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय कांकेर में पहुंचे। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हां ने शिकायतों व समस्याओं को ध्यान से सुनकर त्वरित निराकरण हेतु संबंधितों को निर्देशित किया। अधिकतर शिकायतों का त्वरित निराकरण भी किया गया। इस दौरान चित्रा वर्मा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कांकेर व पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news