कोण्डागांव

भाजपा ने सीएम का फूंका पुतला
25-Nov-2021 6:44 PM
भाजपा ने सीएम का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 25 नवंबर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पर टिप्पणी करने के विरोध में कल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी चौक में उनका पुतला दहन किया गया।

भाजपा का कहना है कि राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ नहीं करने की गैरजिम्मेदाराना निर्णय के चलते पिछले दिनों हुई बारिश से प्रदेश के किसानों की धान फसल खराब हुई, जिन्हें अविलंब मुआवजा देने की मांग तथा बारदाना की कृत्रिम कमी बनाकर धान खरीदी में विलंब करने की मंशा तथा गोबर खरीदी में अनियमितता को भाजपा के द्वारा प्रदेशवासियों के समक्ष उजागर किया गया है। जिसकी बौखलाहट में आकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय पर टिप्पणी कर जनविरोधी चेहरे को जाहिर किया है। साय पर टिप्पणी पूरे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित आदिवासी समाज और प्रदेशवासियों का अपमान है।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश  अरोरा, मण्डल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य जितेन्द्र सुराणा यतीन्द्र सलाम जिला अध्यक्ष भाजयुमो प्रशांत पात्र जिला उपाध्यक्ष विकास दुआ जिला महामंत्री नागेश देवांगन गामा जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी शीतल पटेल शहर मण्डल अध्यक्ष रौनक पटेल, अनुसूचित जनजाति जिला महामंत्री प्रदीप नागभाजपा शहर मंत्री महेंद्र पारख, भाजयुमो उत्तर मंडल अध्यक्ष राम सालम पिछड़ा वर्ग युवा योगेंद्र नेताम देवेंद्र मौर्य गौरव ठाकुर गोविन्दा तलवार बाबा खान आकाश दासएगोविंद रामटेके रविंद्र नाग, विक्की यादव, अंकित राजपूत, लक्मन नेताम अविनाश शोरी अरूण कोर्राम कावेराम और भी भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news