सरगुजा

जनपद उपाध्यक्ष ने ग्राम चांदो में निर्मलाघाट और नाली निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
25-Nov-2021 8:00 PM
जनपद उपाध्यक्ष ने ग्राम चांदो में निर्मलाघाट और नाली निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

लखनपुर,25 नवम्बर। लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने कल लखनपुर के ग्राम चांदो में निर्मला घाट और नाली निर्माण, स्नानागार का भूमिपूजन किया।

पिछले दिनों जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ग्राम के दौरे पर गए हुए थे, जिस पर ग्रामीणों और जनपद सदस्य ने निर्मला घाट और नाली निर्माण की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर जनपद उपाध्यक्ष सिंहदेव ने नाली निर्माण और निर्मला घाट,स्नानागार की स्वीकृति प्रदान की। निर्मला घाट और नाली निर्माण, स्नानागार का भूमिपूजन ग्राम के बैगा परमेश्वर राम द्वारा विधि विधान से किया गया।

इस दौरान उनके साथ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया ब्लॉक संयोजक मकसूद हुसैन, चांदो जनपद सदस्य सकुन्तला मझवार,सचिव सत्यनारायण सिंह, कपिल राजवाड़े ,शिवपाल प्रजापति ,पंच इन्द्रमती,फुलेश्वरी, मंजूषा, सोना बाई, पार्वती, सोमार साय, आनंद राम, परमेश्वर राम पोर्ते, कबीरदास, दीपक राम,बुधन सिंह, सहादुर राम,संतोष प्रजापति सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने कहा कि पिछले दिनों ग्राम पर आने यहाँ की जनपद सदस्य और ग्रामवासियों के द्वारा निर्मला घाट,नाली निर्माण, स्नानागार की मांग की गई थी, जिस पर आज यह निर्माण कार्य का भूमिपूजन हो रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news