सरगुजा

असंसदीय शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं सीएम-अनुराग सिंह देव
25-Nov-2021 8:03 PM
असंसदीय शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं सीएम-अनुराग सिंह देव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,25 नवंबर।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय पर टिप्पणी कर आदिवासी समाज व संस्कृति का अपमान किया है।

अनुराग ने जारी बयान में कहा कि विष्णु देव साय जी सिर्फ भाजपा अध्यक्ष ही नहीं बल्कि संसदीय अनुभव एवं सामाजिक योगदान में मुख्यमंत्री बघेल से ज्यादा प्रभावी और वरिष्ठ हैं। तीन बार केंद्रीय मंत्री व कई दफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन करने वाले नेता के विरुद्ध इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी बर्दास्त से बाहर है। मुख्यमंत्री असंसदीय शब्दों का प्रयोग कर  रहे हैं और अपनी गोबर उपलब्धियों का बखान ओछे शब्दों में कर छत्तीसगढ़ की सभ्य परम्परा को तार-तार कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर विगत दिनों मा. न्यायालय ने भी गोबर सरकार की संज्ञा देकर उनके नेतृत्व, नीति पर सटीक टिप्पणी की थी। अब मुख्यमंत्री पत्रकारों के गोबर से संबंधित प्रश्न सुन कर अपना आपा खो देते हैं और अनर्गल बयान देने लगते हैं जो स्वाभाविक रूप से सरकार की एक मात्र फ्लैगशिप योजना की असफलता का प्रमाण है।

जनजाति कल्याण में भी सरकार बुरी तरह असफल रही है। पंडो जनजाति की लगातार मौतें, आदिवासी नाबालिगों के साथ रेप की घटनाएं और आदिवासियों की भूमि का जबरन अधिग्रहण जैसे सैकड़ों आरोपों से चौतरफा घिरी कांग्रेस सरकार और उसके मुखिया अब आदिवासी नेताओं को टारगेट कर रही है।
भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के विरुद्ध मुख्यमंत्री के आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news