सरगुजा

संविधान हो पाठ्यक्रम में शामिल- दीक्षा
26-Nov-2021 7:53 PM
संविधान हो पाठ्यक्रम में शामिल- दीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 26 नवम्बर।
संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कन्याशक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

दीक्षा ने बताया कि किसी भी देश को सही तरीके से चलाने के लिए संविधान की ही जरूरत पड़ती है। यह लोगों को नियमों के दायरे में रहकर कार्य करने की आजादी देता है। भारतीय संविधान को विश्व में सबसे बड़ा लिखित संविधान होने का गौरव प्राप्त है व इसे बनाये रखने हेतु कार्य करने की आवश्यकता है। संविधान की जानकारी की आवश्यकता केवल विधि के विद्यार्थियों को नहीं अपितु देश के प्रत्येक नागरिक को है, अत: इसकी शुरुवात विद्यार्थी को उनकी स्कूली शिक्षा के समय से स्नातक तक अनवरत दी जानी चाहिये।

दीक्षा अग्रवाल कहती हंै कि बढ़ती कक्षानुसार संविधान की गंभीरता को समझाता अध्याय एक अलग विषय के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल करने से विद्यार्थियों में संविधान व राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को सुनिश्चित करने में लाभदायी सिद्ध होगा, जिससे राष्ट्रप्रेम का भाव ही नहीं बल्कि अपराधों को भी कम किया जा सकता है।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रीति यादव, हेमा रजक, अम्बे सिंह, सिमरन सोनी, गौरी तिवारी, काजल साहू व कविता समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news