सरगुजा

संविधान दिवस पर क्विज स्पर्धा, विजेता पुरस्कृत
26-Nov-2021 7:57 PM
संविधान दिवस पर क्विज स्पर्धा, विजेता पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 26 नवम्बर।
नेहरू युवा केंद्र सरगुजा के जिला युवा समन्वयक अनिरूद्ध सिंगारे और लेखापाल रीमी यादव के मार्गदर्शन में लखनपुर के जुनाडिह में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के संभागीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने की।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूवात की गई। इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह मरकाम ने कहा कि भारत सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया है और हमारा संविधान 26 नवंबर, 1949 में अंगीकार किया गया और संविधान सभा को इसे तैयार करने में दो साल, 11 महीने और 18 दिन लगा था।

छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने कहा कि संविधान सभा के सदस्य भारत के राज्यों की सभाओं के निर्वाचित सदस्यों के द्वारा चुने गए थे। जवाहरलाल नेहरू, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे। 11 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की बैठक में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष चुना गया, जो अंत तक इस पद पर बने रहे। भारत के संविधान में 465 अनुच्छेद, तथा 12 अनुसूचियां हैं और ये 22 भागों में विभाजित है।इसके निर्माण के समय मूल संविधान में 395 अनुच्छेद, जो 22 भागों में विभाजित थे इसमें केवल 8 अनुसूचियां है हमारा भारत का संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है।

सुरेन्द्र साहू ने बताया कि अभी तक 103 संशोधन किए जा चुके हैं। इसके लिए 124 संविधान संशोधन विधेयक पारित हुए हैं। इस अवसर पर मनीष वर्मा ने संविधान की सभी को शपथ दिलवाई और कहा कि हमें भारत के संविधान का अध्ययन करना चाहिए, जिससे हमें सभी कानूनों की जानकारी मिल सके।
मनीष शर्मा द्वारा क्विज प्रतियोगिता किया गया, जो भारत के संविधान पर आधारित था। प्रश्नों का सही जवाब देने पर सभी लोगों को पुरस्कार प्रदान किया गया। अंत में नेहरू युवा केंद्र सरगुजा के युवा वालेंटियर आकाश साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भारत के संविधान के बारे चर्चा की।  इस अवसर पर, भानु प्रताप सिंह, सुरेन्द्र साहू,मनीष वर्मा, शिवराज गुप्ता, विरेन्द्र मिंज,सामुएल एक्का,देवप्रकाश मरकाम महेंद्र सिंह, सुमित सिंह,प्रितम सिंह, हिंमाशु टेकाम,अजय कुमार,अमिर सिंह, संतोष पैकरा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी नेहरू युवा केंद्र के युवा वालेंटियर आकाश साहू ने दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news