राजनांदगांव

शोकाकुल मेश्राम और भोजवानी परिवार से मिले जोशी
27-Nov-2021 2:11 PM
शोकाकुल मेश्राम और भोजवानी परिवार से मिले जोशी

 

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय ने दोनों परिवारों से की भेंट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 नवंबर।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और प्रमुख सांगठनिक नेता संजय जोशी ने शुक्रवार को राजनांदगांव पहुंचकर स्व. केवलदास मेश्राम और पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के भाभी के असामायिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। दोनों शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।  बसंतपुर स्थित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम के निवास में पहुंचकर श्री जोशी ने उनके पिता के निधन पर संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने पिता के निधन को अपूरणीय क्षति करार देते कहा कि मृत्यु एक सच है और इसे सभी को स्वीकार करना पड़ता है।

श्री जोशी ने कहा कि स्व. केवलदास मेश्राम एक सामाजिक व्यक्ति थे। उनके गुजर जाने से समाज को भी गहरी क्षति पहुंची है। इसके पश्चात उन्होंने पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के निवास में पहुंचकर उनके भाभी के निधन पर शोक जाहिर किया। श्री जोशी ने भोजवानी परिवार को इस दुखद घड़ी में शक्ति देने ईश्वर से प्रार्थना की।

इससे पूर्व नागपुर से सडक़ मार्ग से पहुंचे श्री जोशी से मुलाकात करने के लिए महाराष्ट्र के ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष रमेश चोपड़े, नागपुर युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,  नारायणपुर भाजपा महामंत्री संजय नंदी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, महामंत्री दिनेश गांधी, डोंगरगांव महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजु त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष संगीता ढीमर और अन्य स्थानीय भाजपा नेता पहुंचे।

श्री जोशी भाजपा के एक कद्दावर सांगठनिक नेता हैं। उन्होंने अपने अल्प समय के प्रवास में दोनों परिवार से मुलाकात की। इस दौरान भिलाई के पत्रकार पवन केशवानी, पूर्व सरपंच संघ के उपाध्यक्ष विक्रांत श्रीवास्तव गुड्डा समेत अन्य लोग शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news