बालोद

डौंडीलोहारा के 150 ने ली भाजपा की सदस्यता
27-Nov-2021 5:43 PM
डौंडीलोहारा के 150 ने ली भाजपा की सदस्यता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 27 नवंबर।
भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति, योजनाओं एवं कार्यक्रमों से प्रभावित होकर डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शुभ सिंह कुरेटी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बालोद जिला भाजपा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं दुर्ग संभाग के प्रभारी किरण देव एवं बालोद जिला भाजपा के प्रभारी केदार गुप्ता, बालोद जिला भाजपा के अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, भाजपा डौंडी मंडल के अध्यक्ष मनीष झा, दल्लीराजहरा मंडल के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी एवं डौंडीलोहारा के मंडल अध्यक्ष रुपेश सिन्हा सहित बालोद जिले के समस्त वरिष्ठ भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शुभ सिंह कुरेटी के नेतृत्व में डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से 150 प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें प्रमुख रूप से सरोज सलाम दल्ली राजहरा, हेमंत कुमार साहू घोटिया, पवन कुमार गोटा बेलरगोंदी, रूपेश कुमार मंडावी, रमेश मंडावी मरदेल, धन्नू राम सिन्हा मिंदो, योगेश कुमार मसिया परसोदा, सुनील कुमार कुमेटी लिमऊडीह आदि शामिल हुए। शुभ सिंह कुरेटी ने भाजपा प्रवेश करने वाले साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news