महासमुन्द

सावित्रीपुर में धान खरीदी केन्द्र खोलने का विरोध
27-Nov-2021 6:08 PM
सावित्रीपुर में धान खरीदी केन्द्र खोलने का विरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 27 नवंबर।
क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह द्वारा नवीन धान खरीदी केंद्र हेतु ग्राम विजेमाल के लिए की गई अनुसंशा के विपरीत प्रशासन द्वारा सवित्रीपुर में नवीन धान खरीदी केंद्र खोले जाने का विरोध होने लगा है।

ज्ञात हो कि कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय कमेटी गठित कर परीक्षण उपरांत विजयमाल में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की अनुशंसा की गई थी, परन्तु विधायक एवं जिलाधीश की अनुशंसा को दरकिनार करते हुए विवादित भूमि  सावित्रीपुर में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने से विजयमाल एवं आसपास के क्षेत्र के किसानों ने विरोध किया है।

ज्ञात हो कि विजयमाल के एक आदिवासी किसान डिंगर सिंह पिता सुबरन सिंह निवासी बिजेमाल द्वारा खसरा नंबर 523 रकबा 0.94 हेक्टेयर भूमि नवीन धान खरीदी केंद्र हेतु लगभग 3 एकड़ जमीन शासन को दान में दी थी। परन्तु अब खाद्य विभाग द्वारा सावित्रीपुर में विवादित भूमि पर नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ किए जाने का आदेश दिया गया है. एवं विजय माल व आसपास के पंचायतों के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया है। विवादित स्थल ग्राम पंचायत सावित्रीपुर में दिए गए आदेश को संशोधित करते हुए विजयमाल में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग छग शासन से की है। सावित्रीपुर टुकड़ा के प्रस्तावित स्थल खसरा नंबर 5 रकबा 4.05 हेक्टेयर भूमि में ग्राम के गौटिया परिवार के 8 व्याक्तियों द्वारा कब्जा किया गया है, जिसका प्रकरण न्यायालय में नायब तहसीलदार के कोर्ट में लंबित है। जिसकी अगली सुनवाई तारीख 30 नवंबर है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news