महासमुन्द

मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में 3327 परीक्षार्थी होंगे शामिल
27-Nov-2021 6:24 PM
मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में 3327 परीक्षार्थी होंगे शामिल

जिले में परीक्षा के लिए 16 केन्द्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 नवंबर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक मण्डल द्वारा मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा कल रविवार 28 नवम्बर को जिला मुख्यालय में निर्धारित 16 केन्द्रों में प्रात: 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगा। महासमुंद जिले में मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में 3327 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर डोमन सिंह ने परीक्षा के सुचारू व निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रवण कुमार टण्डन को सम्पूर्ण परीक्षा कार्य संपादन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह परीक्षा के सुचारू व निर्विघ्न संचालन एवं प्रवेश पत्र तथा उत्तरशीट में दिए गए फोटो एवं हस्ताक्षर के मिलान के लिए 8.8 परीक्षा केन्द्रों के लिए 03 सदस्यीय उडऩदस्ता का गठन किया गया है।

इनमें निर्धारित परीक्षा केन्द्र 2301,  2302, 2303, 2304, 2306, 2312, 2313 एवं 2314 में तहसीलदार प्रेमूलाल साहू, जिला पंजीयक राजस्व दीपक मंडावी एवं जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे तथा परीक्षा केन्द्र 2305, 2307, 2308, 2309, 2310, 2311,  2315 एवं 2316 के लिए सहायक संचालक उद्यान आरएस वर्मा, नायब तहसीलदार सूरज बंछोर एवं उप संचालक मत्स्य ओपी मेहरा उडऩदस्ता टीम में शामिल है।

इसी प्रकार निर्धारित 16 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा के निर्विघ्न संचालन के लिए परिवहन अधिकारी व पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। इनमें शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालयए मचेवा के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शशिकांत कुरे,  शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय मचेवा के लिए प्र.खनिज अधिकारी एचडी भारद्वाज, शासकीय पॉलीटेक्निक बरोंडा बाजार के लिए परियोजना अधिकारी एस लकड़ा, शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद के लिए उप वनमंडलाधिकारी एसएस नाविक, शासकीय आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद के लिए कार्य पालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना धनंजय देवांगन, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट महासमुंद के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास समीर पाण्डेय, शासकीय डीएमएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक संजीव सुखदेवे, शिशु संस्कार केन्द्र कॉलेज रोड महासमुंद के लिए श्रम पदाधिकारी डीके राजपूत, वेडनर मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक शाला एफसीआई रोड महासमुंद के लिए कार्यपालन अभियंता जल संसाधन टीआर विश्वकर्मा, गुड शेफर्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अयोध्या नगर महासमुंद के लिए लोस्वाया. के कार्यपालन अभियंता एसआर धकाते, श्याम विद्या मंदिर इंमली भाठा महासमुंद के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एसआर सिन्हा एवं शांत्री बाई कला विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय महासमुंद के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन अभियंता भोलाराम चंद्राकर को परिवहन अधिकारी व पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news