बीजापुर

1 करोड़ 65 लाख में बिके 3 लाख 14 हजार बांस
27-Nov-2021 9:49 PM
1 करोड़ 65 लाख में बिके 3 लाख 14 हजार बांस

बचे हुए बांसों की होनी है नीलामी

बीजापुर, 27 नवंबर। इस वर्ष बीजापुर वनमंडल के अंतर्गत उत्पादन क्षेत्र के छह कूपों से काटे गये बांसों में आधे ही बांसों की नीलामी हो पाई है, जबकि बचे हुए बांसों को नीलामी के लिए रखा गया है।

वन मंडलाधिकारी अशोक पटेल ने बताया कि इस साल उत्पादन क्षेत्र के छह कूपों दमपाया, उल्लूर, सोमनपल्ली, मट्टीमरका, बंदेपारा व इंद्रावती से कुल 7 लाख 9 हजार 15 व्यपारिक व औधोगिक बांसों की कटाई सुरक्षित तरीके से की गई थी। इनमें से 3 लाख 14 हजार 30 बांस नीलाम में किये गए है। जिसकी राशि 1 करोड़ 65 लाख रुपये शासन के खाते में आई है।

डीएफओ पटेल के मुताबिक अभी बचे हुए 2 लाख 82 हजार बांसों को नीलाम के लिए रखा गया है, जबकि 1 लाख 10 हजार बांस यहां से अन्य वन मंडलों को बतौर निस्तार के लिए निशुल्क दिया गया है। उन्होंने बताया कि मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिसे आने 15 तारीख तक पूरा कर लिया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news