रायपुर

कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली 12 दिसंबर को
28-Nov-2021 4:49 PM
कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली 12 दिसंबर को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 नवंबर। कांग्रेस द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत 12 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित रामलीला ग्राउंड में प्रात: 11 बजे राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई हटाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित राष्ट्रीय स्तर के नेतागण संबोधित करेंगे। रैली में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, ब्लाक पदाधिकारियों से रैली में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था की बर्बादी, तेजी से गहराती मंदी से हमारे करोड़ों देशवासियों को बेरोजगारी के गर्त में धकेल दिया है। आसमान छूती महंगाई और रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशानुसार 14 से 29 नवंबर तक देशव्यापी जन-जागरण अभियान छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में निरंतर चल रहा है। अपने जिले में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ जन जागरण अभियान को सफलतापूर्वक आयोजित कर रहे है।

छत्तीसगढ़ में जन जागरण रैली यात्रा का समापन 29 नवंबर को कोण्डागांव में आयोजित था वह अब जन जागरण अभियान का नियमित कार्यक्रम के रूप में आयोजित होगा। जन जागरण कार्यक्रम का समापन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जायेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news