बलौदा बाजार

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली जनजागरण पदयात्रा, सभा में केन्द्र सरकार पर साधा निशाना
28-Nov-2021 8:21 PM
  महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली जनजागरण पदयात्रा, सभा में केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 28 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बलौदाबाजार अध्यक्ष विक्रम गिरी की अगुवाई में आयोजित जनजागरण पदयात्रा में राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, सुनील माहेश्वरी, किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रामविलास साहू जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हितेन्द ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु, रामाधार साहू, राकेश वैष्णव, तुलसी राम वर्मा, सम्मिलित हुए।

कांग्रेस जनों द्वारा ग्राम रिसदा के गली चौराहों में ग्रामीणों से मुलाकात कर केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल डीजल, रसोई गैस सहित सभी मूलभूत आवश्यकताओं की वस्तुओं के मूल्य में की जा वृद्धि की आलोचना करते हुए  छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार द्वारा गरीब किसानों मजदूरों आम जनता के लिए कल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी दी। पदयात्रा पश्चात सभा का आयोजन कर कांग्रेसजनों ने ग्रामवासियों को संबोधित भी किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री गणेश शंकर साहू ने किया।

उक्त अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेस जनों में में लक्ष्मी नारायण वर्मा, राजा तिवारी, प्रभाकर मिश्रा, केके वर्मा, पदमेश्वरी साहू, दीपक साहू, संतोष साहू, सुखदेव साहू,दीनदयाल साहू मोहन साहू, दिगम्बर साहू  दानी राम वर्मा, प्रेमलता बंजारे, नंदकुमार धुर्व ,थानुराम वर्मा, कमल ,रमेश गेन्द्रे, सुखराम साहू, रुक्मिणी वर्मा, लुकेश्वरी साहू,राम खिलावन जायसवाल पिंटू वर्मा ,भावेश वर्मा, गौरव ध्रुव शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news