कोण्डागांव

धान खरीदी तैयारी पूरी
28-Nov-2021 9:56 PM
धान खरीदी तैयारी पूरी

कोण्डागांव 28 नवंबर। जिले में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एक दिसबंर से धान उपार्जन का कार्य प्रारंभ किया जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन के माध्यम से समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस दौरान कृषकों के लिए गिरदावरी के दौरान धान के पंजीकृत रकबे में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर रकबे के सुधार हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है। इस संबंधित कृषक अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर त्रुटि का सुधार करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य शिकायत होने पर जिला स्तरीय निगरानी समिति के समक्ष अपनी समस्या को प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा सभी समस्याओं का समाधान तुरंत करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news