दन्तेवाड़ा

कांग्रेस की जन जागरण पदयात्रा, महंगाई पर बरसे लखमा
28-Nov-2021 10:48 PM
कांग्रेस की जन जागरण पदयात्रा, महंगाई पर बरसे लखमा

दंतेवाड़ा, 28 नवंबर। दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को नकुलनार और दंतेवाड़ा में जन जागरण पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रमुख वक्ता के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने संबोधित किया।

कवासी लखमा सर्वप्रथम मैलावाड़ा पहुंचे। कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत प्रभारी प्रभारी मंत्री नकुलनार पहुंचे। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। नकुलनार के मुख्य मार्ग से ब्लॉक अध्यक्ष भास्कर राठौर और यात्रा प्रभारी शंकर कुंजाम के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इसके उपरांत नकुलनार में आमसभा आयोजित की गई।

लखमा ने केंद्र की मोदी सरकार को महंगाई बढ़ाने हेतु जिम्मेदार माना। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल में नाममात्र की कमी कर श्रेय लूट रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक देवती कर्मा ने महंगाई से नागरिकों को हो रही परेशानी का उल्लेख किया। केंद्र सरकार एक जनहित में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में कमी करने की मांग की।

 जिला मुख्यालय में भी कांग्रेस द्वारा पदयात्रा निकाली गई। इसके उपरांत आमसभा हुई। इसमें वक्ताओं ने महंगाई से जनता को हो रही परेशानियों से अवगत कराया को लेकर इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी  पदाधिकारी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news