राजनांदगांव

धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण
28-Nov-2021 10:53 PM
धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 28 नवंबर। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने एक दिसंबर से प्रारंभ होने वाले धान खरीदी के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजनांदगांव विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र अंजोरा, सोमनी और बघेरा में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

श्री सिन्हा ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी किसान को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धान खरीदी केन्द्र में बारदाना, डे्रनेज, आर्द्रता मापी यंत्र, कांटा-बांट का सत्यापन सहित अन्य व्यवस्था पूरी रखें। जिससे धान खरीदी दिवस में किसानों को कोई परेशानी नहीं हो। पहले दिन से ही किसानों के बारदाने में धान की खरीदी की जाए। धान उठाव के लिए वाहन के आने-जाने के लिए रास्ता सुव्यवस्थित हो। उन्होंने केन्द्रों में प्रतिदिन खरीदी करने वाले धान की मात्रा की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुनील वर्मा, खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा, जनपद सीईओ एसके ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news