महासमुन्द

तुमगांव के भाजपा और निर्दलीय पार्षद का कांग्रेस प्रवेश
28-Nov-2021 11:03 PM
तुमगांव के भाजपा और निर्दलीय पार्षद का कांग्रेस प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28 नवंबर। नगर पंचायत तुमगांव के भाजपा पार्षद गजेंद्र साहू व निर्दलीय पार्षद शैलेन्द्र सेन ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों व कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर शनिवार को कांग्रेस में प्रवेश किया। संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर ने पार्षद श्री साहू व श्री सेन का गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को नगर पंचायत तुमगांव के पार्षद शैलेंद्र सेन व गजेंद्र साहू संसदीय सचिव निवास पहुंचे और संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। इस दौरान अमन चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर, तोषण कन्नौजे, हितेश साहू व मानिक साहू मौजूद थे।

इसी तरह कल ही कांपा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गणेश बंजारे, रूपेश बंजारे, दिनेश बंजारे, कृष्णा, लोकेश्वर महिलांग, भोला बंजारे, रोहित, गुलाब बघेल, जगदीश मांडले, चुन्नी धृतलहरे, हेमंत कुरे,  सीताराम विश्वकर्मा,  सूर्यप्रकाश भारती, विशेषर गायकवाड़, राजकुमार गायकवाड़, सन्नी टंडन, धर्मेंद्र महिलांग सहित सोमी टंडन, मानबाई कुरे,  शकीला बानो, कुमारी बाई कुर्रे,  कल्याणी दुबे,  कौशिल्या गायकवाड़ ने कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों का संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news