महासमुन्द

महंगाई के विरोध में बागबाहरा में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा
29-Nov-2021 4:39 PM
महंगाई के विरोध में बागबाहरा में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

महासमुंद, 29 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार प्रभारी अनंत वर्मा के मार्गदर्शन में सदस्यता व केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं महंगाई के विरोध में जन जागरण पदयात्रा अभियान लगातार जारी है। इस जन जागरण अभियान की पदयात्रा में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर शामिल हुए।

बागबाहरा शहर के वार्ड एक भानपुर से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा झलप चौक, रेलवे स्टेशन, अशोक होटल चौक, गोलछा गली, कुसुम ब्यूटी पार्लर रोड, वार्ड सात, पेट्रोल पंप से होकर में मेन रोड होते हुए अशोक होटल चौक में रविवार को पूरी हुई। संसदीय सचिव यादव,  जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर सहित वरिष्ठजनों ने संबोधन के दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों तथा महंगाई को काबू करने में नाकामी के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा शहर अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर,  लखबीर छाबड़ा,गणेश शर्मा, फिरोज मेमन, रूपेश गोयल, राजेश सोनी, भक्त राम मांझी, बसंता ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष हीरा सीताराम बघेल, मंता यादव, रामकुमार ठाकुर, आसाराम बांधे, सिकंदर ठाकुर,  नवनीत सलूजा, राहुल सलूजा, देवेश साहू, करताल नायक, बड़ा खान, उत्तम राणा  सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस,  किसान कांग्रेस उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट