राजनांदगांव

खेल से स्वस्थ रहता है तन और मन- गीता
29-Nov-2021 4:54 PM
खेल से स्वस्थ रहता है तन और मन- गीता

बच्चों में खेल के साथ-साथ संस्कार की आवश्यकता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 नवंबर।
छुरिया विकासखंड के झिथराटोला में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गत् दिनों स्वामी विवेकानंद युवा खेल महोत्सव संकुल स्तरीय के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू शामिल थीं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा कि खेल से हमारा तन और मन स्वस्थ रहता है। जीवन में खेल का बड़ा महत्व है, खेल को अनुशासित होकर खेलें। खेल के साथ-साथ बच्चों के जीवन में संस्कार की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में अच्छे इंसान बन सके। बच्चे कच्चे मिट्टी के समान होते हैं उनको जिस तरह शिक्षा, संस्कार दी जाती हैं, उनका भविष्य उसी तरह परिणित होते हैं।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव, चुम्मन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद डड़सेना ने संबोधित करते बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान रविंद्र वैष्णव मंडल अध्यक्ष छुरिया,  घासीराम साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा,  खिलेश्वर साहू महामंत्री मंडल छुरिया, चुम्मन साहू जनपद सदस्य छुरिया,  गिरधारी निर्मलकर,  किशोर कुमार टेमरे सरपंच ग्राम झिथराटोला,  फत्ते लाल चंद्रवंशी सरपंच ग्राम कल्लूटोला, ममता कमलेश्वर सरपंच ग्राम मगरधोखरा,  मोहन साहू,  भोला पंचारे  पूर्व सरपंच, कृष्ण कुमार कांडे, टेकराम साहू, भूमिन कवर,  मेनका खांडे,  मीना साहू लक्ष्मी साहू, मोतीराम पाला समस्त शिक्षक,  शिक्षिकाएं,  स्कूल के बच्चे एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news