धमतरी

बेलरगांव मंडल में 4 का भाजपा प्रवेश
29-Nov-2021 6:27 PM
बेलरगांव मंडल में 4 का भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 29 नवंबर।
भाजपा मंडल बेलरगांव के अंतर्गत 27 नवंबर को आयोजित बैठक के दौरान पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक नवल किशोर कश्यप रानीगांव, ईश्वर लाल पांडे रानीगांव, दिलीप कुमार पाठक, राकेश कुमार साहू ने भाजपा में प्रवेश लिया।

भाजपा नेताओं ने फूलमाला एवं गुलाल लगा कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं बैठक के प्रभारी राजेंद्र गोलछा, भाजपा मंडल बेलरगांव के प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा,भाजपा के जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, भाजपा जिला के पूर्व महामंत्री नागेंद्र शुक्ला, नगरी मंडल के अध्यक्ष मोहन नाहटा, मंडल के महामंत्री द्वय मनोहर दास मानिकपुरी राकेश चौबे हबीब भाई सनाउल्लाह खान, मोहन पुजारी,जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिंमजा, विनय देवांगन, बेलरगांव के, सरपंच उमेद दीवान, बिरगुड़ी के सरपंच अनीता मरकाम, टांगापानी सरपंच गणेशया मरकाम, अध्यक्ष छोटू सेन सहित काफी संख्या में मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news