धमतरी

सिहावा विधायक के प्रयास से सियारीनाला, मूलगांव और दुगली में धान खरीदी
29-Nov-2021 6:28 PM
सिहावा विधायक के प्रयास से सियारीनाला, मूलगांव और दुगली में धान खरीदी

केंद्र खोलने की स्वीकृति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 29 नवंबर।
सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव के अथक प्रयास से क्षेत्रवासियों की मांग को स्वीकार करते हुए प्रशासनिक स्तर पर लगातार संपर्क कर ब्लॉक मगरलोड के ग्राम मूलगांव एवं ब्लॉक कुकरेल के सियारी नाला एवं नगरी ब्लॉक के दुगली में धान उपार्जन केंद्र खोलने की स्वीकृति मिली।

दुगली में धान उपार्जन खोलने पूर्व में क्षेत्रवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम कर शासन प्रशासन पर अपनी मांग रखे थे जिस पर भी विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव ने प्रशासनिक स्तर पर लगातार दबाव बनाते हुए धान खरीदी केंद्र 2020-21 के लिए अनुमति दिलाई थी जिस पर सिहावा विधायक के प्रयास से स्थाई तौर पर धान खरीदी उपार्जन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिली।

ब्लॉक मगरलोड के मूल गांव एवं ब्लॉक कुकरेल के सियारी नाला एवं ब्लॉक नगरी के दुगली में स्थाई धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के किसान एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

धान खरीदी उपार्जन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव के प्रति पीसीसी सदस्य लखन लाल धु्रव, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस भूषण साहू(नगरी), कैलाश प्रजापति(बेलरगांव), डीहू राम साहू (मगरलोड), अखिलेश दुबे (कुकरेल), विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग, विधायक प्रतिनधि अख्तर खान,जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, मीणा बंजारे, भानेन्द्र ठाकुर, निकेश ठाकुर, जनपद सदस्य उमेश देव, उत्तम नेताम, ईश्वर पटेल, कीर्ति मरकाम, कविता पवार, पुष्पा धु्रव, पार्षद प्रफ़ुल्ल अमतिया, सोहन चतुर्वेदी, जियाउद्दीन रिजवी, कैलाश जैन, अध्यक्ष सरपंच संघ राजू सोम, एल्डरमेन भरत निर्मलकर, पेमन स्वर्णबेर, नरेश छैदैय्या, पीके राजन, राजेन्द्र ठाकुर, हरीश साहू, महेंद्र धेनुसेवक, टेश्वर सिंह धु्रव, सुरेश कुमार मरकाम, किरण गोयर, कौशल्या देवी, धनशाय नेताम, यमुना वट्टी,सुरेश मरकाम, अकरम खान, ईशु अली, सोहेल मंसूरी,महेंद्र पांडे सहित क्षेत्र के कांग्रेस जनों ने आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news