राजनांदगांव

संविधान की प्रस्तावना का पाठन
29-Nov-2021 6:29 PM
संविधान की प्रस्तावना का पाठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 नवंबर।
शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में 26 नवंबर को प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया। साथ ही संविधान दिवस मनाया गया।

प्राचार्य डॉ. सुमन बघेल ने अपने उद्बोधन में संविधान के निर्माण की विस्तृत जानकारी छात्राओं को दी। संविधान निर्माण की पृष्ठभूमि, महत्व और संविधान की विशिष्टताओं के बारे में विचार व्यक्त किए। राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष आबेदा बेगम ने बताया कि भारतीय संविधान विश्व के संविधानों में एक अनूठा संविधान है। भारत के संविधान में 22 भाग, 395 अनुच्छेद 12 अनुसूचियां और 3 परिशिष्ट हैं। केके  द्विवेदी ने संविधान की प्रस्तावना पर प्रकाश डाला। रामकुमारी धुर्वा ने प्रेरणाप्रद उद्बोधन दिया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग में निबंध प्रतियोगिता, व्याख्यान प्रतियोगिता एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभगिता की।

कार्यक्रम में केके द्विवेदी, डॉ. सुषमा तिवारी, डॉ. बृजबाला उइके,  डॉ. दुर्गा शर्मा, हर्षा कुशवाहा, कामिनी देवांगन, प्रज्ञा मिश्रा और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन आबेदा बेगम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रामकुमारी धुर्वा द्वारा किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news