सरगुजा

धान खरीदी की तैयारी पूरी, किसानों को टोकन जारी
29-Nov-2021 8:31 PM
धान खरीदी की तैयारी पूरी, किसानों को टोकन जारी

समितियों में बारदाने की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,29 नवम्बर।
कलेकटर संजीव कुमार कहा के मार्गदर्शन में 1 दिसम्बर से शुरू होने वाले राज्य व्यापी समर्थन मूल्य में धान खऱीदी की जिले में पूरी तैयारी कर ली गई है। इसी कड़ी में 29 नवम्बर से किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी करना भी शुरू कर दिया गया है।

कलेक्टर श्री झा ने बताया कि जिले में इस बार धान खरीदी की पुख्ता इंतजाम किया गया है। उपार्जन केंद्रों में किसानां की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। किसानों की समस्याओं के निराकरण तथा जानकारी के लिए टोलफ्री नंबर एवं जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी स्थापित की गई गई। बिचौलियों पर नजर रखने के लिए जिला स्तरीय एवं समितिवार निगरानी दल का गठन किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि धान खरीदी के लिए बारदाने की अभी पर्याप्त व्यवस्था है। वर्तमान में एक माह के लिये धान खरीदी हेतु बारदाने की कोई कमी नही है। करीब 24 लाख बारदाने की उपलब्धता है। बारदाने की और व्यवस्था के लिए पीडीएस दुकानों तथा राइस मिलरों से संग्रहित किया जा रहा है। किसान पहले दिन से ही अपने बारदाने में भी धान बेच सकते हैं। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 25 हजार टन अधिक धान की खरीदी होगी। इस बार धान के रकबे में करीब 20 प्रतिशत तथा किसानों के पंजीयन में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news