कोण्डागांव

भाजपा ने देश को केवल महंगाई दी- लखमा
29-Nov-2021 9:27 PM
भाजपा ने देश को केवल महंगाई दी- लखमा

महंगाई के विरोध में कोण्डागांव पहुंची कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 29 नवंबर।
एआईसीसी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के माध्यम से 14 नवंबर से जन जागरण पदयात्रा का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत अंतिम दिन 29 नवंबर को कोण्डागांव में रोड-शो व विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। नगर के विकास नगर स्टेडियम मैदान में आयोजित आम सभी में हजारों की संख्या में उपस्थित रहे, जिन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, कोण्डागांव प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, नारायणपुर विधायक व हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, विधायक चंद्रशेखर शुक्ला, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण चंद्र कोकोपाड़ी, पूर्व मंत्री शंकर सोढ़ी, सिमा वर्मा, अरुण सिंघानिया, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रशासनिक रवि घोष, अमीन मेमन एवं अन्य मौजूद रहे।

महंगाई के विरोध में कांग्रेस के माध्यम से निकाली गई जन जागरण पदयात्रा आज कोण्डागांव पहुंची, जो कि कोण्डागांव के पलारी गांव से शुरू हुआ। इस पदयात्रा की अगवानी जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने कार्यकर्ताओं के साथ किया। वहीं भारी जन सैलाब के साथ मंत्री कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व अन्य पदाधिकारी चल रहे थे।
 
विशाल जन जागरण पदयात्रा के दौरान सभी समाज के जनों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर पदाधिकारियों का फुल माला से स्वागत किया। पदयात्रा पलारी से शुरू हुई, जिसके बाद कलेक्टर कार्यालय मार्ग, जय स्तंभ चौक, बस स्टैण्ड, कोतवाली चौक होते हुए विकास नगर के स्टेडियम मैदान पहुंची, जिसके बाद यहां विशाल आम सभा का आयोजन किया गया।

आम सभा में उद्बोधन शुरूवात जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान ने किया। यहां झुमुकलाल दीवान ने कहा कि, जनजागरण पद यात्रा भाजपा के महंगाई के विरोध में निकाला गया। मोदी सरकार ने देश को जीएसटी, महंगाई, नोटबन्दी जैसे त्रासदी दिया हैं। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए 2500 रुपए में धान, बेरोजगारों को स्वरोजगार देते हुए गोबर खरीदी का विकल्प दिया। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोकोपाड़ी ने कहा कि, जनता के अधिकारो की लड़ाई के लिए कांग्रेस हमेशा सडक़ पर रहेगी। भाजपा ने 4 प्रतिशत जनता के लिए काम किया, जिसके केवल उद्योगपति शामिल है। वहीं कांग्रेस की सरकार ने 96 प्रतिशत आम लोगों और 4 प्रतिशत उद्योगपतियों के लिए काम करती है। कांग्रेस के सरकारा ने रोजगार गारंटी का कानून दिया, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, जमीन के लिए कांग्रेस ने वन अधिकार दिया, तो वहीं भाजपा ने कोरोना में जरूरत के समय सडक़ छोड़ दिया, जीएसटी दिया, नोटबंदी दिया।

इसी तरत विधायक अनूप नाग ने महंगाई को लेकर स्मृति ईरानी पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि, कांग्रेस सरकार के समय पेट्रोल 40 रुपए गैस 400 रुपए में उपलब्ध थी परंतु अब भाजपा सरकार ने पेट्रोल 100 रुपए और गैस एक हजार रुपए में मिल रही है। उन्होंने आगे कहा, मोहन मरकाम के कारण कोण्डागांव में विकास कार्य में गति मिली हैं। इसी कड़ी में नारायणपुर विधायक व हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप ने कहा कि, भाजपा झूठो की सरकार है, इन्होंने झूठ के सहारे ही 15 साल छत्तीसगढ़ में राज किया है।

उन्होने दावा किया कि, कांग्रेस ने जो वादा किया था कांग्रेस सरकार ने उसे पूरा किया। किसानों के लिए 2500 रुपए का धान, कर्जामाफी जैसे कार्य उल्लेखनिय हैं। कोण्डागांव जिला प्रभारी कवासी लखमा ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस हमेशा जनता के साथ जनता के लिए काम करती है, हमारी सरकार तेंदूपत्ता और धान खरीदी का कार्य करती है, पुलिस, पटवारी, नाकेदार, चपरासी, नर्स इत्यादि में स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी का मौका दे रही हैं, बच्चों के लिए स्वामी आत्मनन्द अंग्रेजी स्कूल, सरपंचो का मानदेय बढ़ाने वाली सरकार छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार हैं। इसी तहत मंच से उपस्थित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम व अन्य पदाधिकारियों ने भी बारी-बारी से विशाल जनसभा को संबोधित किया।


100 से अधिक शिवसैनिकों ने थामा कांग्रेस का हाथ

सभा के अंत में शिवसेना जिलाध्यक्ष पंकज कुर्रे के नेतृत्व में सैकड़ों शिव सैनिकों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। कांग्रेस में स्वागत करते हुए मंचासिन पदाधिकारियों ने उन्हे कांग्रेस का गमच्छ पहनाया। पंकज कुर्रे ने कहा कि, वे कांग्रेस के नीति-रिति से प्रभावित होकर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में प्रवेश किए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news