बस्तर

कलेक्टर ने किया बस्तर के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण
29-Nov-2021 9:45 PM
कलेक्टर ने किया बस्तर के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 29 नवंबर।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कलेक्टर रजत बंसल ने विकासखण्ड़ बस्तर के धान खरीदी केंद्र  का निरीक्षण किया। श्री बंसल ने एक दिसम्बर से प्रारंभ हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उपार्जन केंद्र में उपार्जन केंद्र की स्टॉक व्यवस्था, बारदाना की उपलब्धता एवं किसानों को टोकन जारी करने के संबंधी प्रविष्टियां की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम बस्तर ओपी. वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट