दुर्ग

अपने उद्योगपति साथियों को लाभ पहुंचाने मोदी सरकार ने महंगाई बढ़ाई-कांग्रेस
30-Nov-2021 6:00 PM
अपने उद्योगपति साथियों को लाभ पहुंचाने मोदी सरकार ने महंगाई बढ़ाई-कांग्रेस

जनजागरण अभियान पदयात्रा का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 नवंबर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद के द्वारा पदयात्रा के अंतिम दिन दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य व पूर्व महापौर आरएन वर्मा, नगर निगम दुर्ग सभापति राजेश यादव व जनजागरण अभियान पदयात्रा के प्रभारी राजकुमार नारायणी की अगुवाई में पुलगांव वार्ड क्रं. 55, में जनजागरण अभियान पदयात्रा निकाली गई।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की रूपरेखा अनुसार पदयात्रा मिनी माता चौक से पुलगांव वार्ड चौक-चौराहों गली, मोहल्ला भ्रमण करते हुए सामुदायिक भवन में सभा लिया गया।

सभा लेते मध्य ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने जमकर हमला बोला और कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार आई है। खाद्यान्न वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल के दाम बढ़़ गए गैस सिलेण्डर अब खाली हो गए। मोदी सरकार गरीब जनता से जेब में डाका डाल रही है। महंगाई से आम जनता त्रस्त है। कांग्रेस की जन जागरण पदयात्रा को आम जनता का भी समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जिन वायदों और मुद्दों के भ्रामक जाल में फंसकर देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वादाखिलाफी कर भोली भाली जनता को लूटने का काम किया है। नोटबन्दी, जीएसटी, पेट्रोल डीजल व घरेलू गैस की के साथ-साथ दैनिक उपभोग की वस्तुओं में वृद्धि ने आम आदमी की कमरतोड़ दी है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष श्री गया पटेल ने भाजपा सरकार की नाकामी तथा भूपेश सरकार की उपलब्ध्यिों को जनता के बीच बताया। भूपेश सरकार आम जनता के हित में गरीबों व किसानों के लिए रोज नए फैसले ले रही है। वही मोदी सरकार गरीब जनता के जेब में डाका डाल रही है।

नगर पालिक निगम के सभापति राजेश यादव ने महंगाई के लिए केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। देश में मोदी सरकार ने महंगाई से आम जनता को आहत कर दिया है लोग परेशान हैं। सभा को पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य आरएन वर्मा, राजकुमार नारायणीने भी संबोधित किया।

दुर्ग शहर कांग्रेस लोककला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी के द्वारा मंचीय प्रोग्राम कर केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।
कार्यक्रम का संचालन प्रवकता देवेश मिश्रा ने आभार पुलगांव वार्ड पार्षद हेमेश्वरी निषाद ने किया।

पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष कन्या ढीमर पार्षद भोला महोबिया, राजकुमार साहू, हेमंत तिवारी, पार्षद हमेश्वरी निषाद,राजेश वडयालकर, अशोक मेहरा, निशांत गोडबोले, पाशी अली, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, खोरबाहरा निषाद, समय लाल साहू, अश्वनी निषाद, मीना मानिकपुरी, गणेश सोनी, विनोदसेन, निरूपमा, प्रीति साहू, बिन्दु सिंह राजपूत, उषा ठाकुर, शबाना रानी, महेश्वरी, ममता साहू, छाया चौधरी, सुल्ताना, नीलू जेम्स, संतोष यादव, अहमद हसन, बृजमोहन तिवारी, हरीश पटेल, दीपक तम्बोली, रामरतन जलतारे, रफीक खान, मीना पाल, कल्याण सिंह ठाकुर, लक्की नागेश, थानेश्वर साहू सहित भारी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news