रायपुर

खाद्य मंत्री ने नए धान खरीदी केन्द्रों का किया शुभारंभ
30-Nov-2021 6:15 PM
 खाद्य मंत्री ने नए धान खरीदी केन्द्रों का किया शुभारंभ

रायपुर, 30 नवम्बर। खाद्य और संस्कृति मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने आज गरियाबंद जिले के विकासखण्ड देवभोग अंतर्गत ग्राम चिचिया और  मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरनाबहाल में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया।

इन दोनों नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से आसपास की 8 ग्राम पंचायतों के 1200 किसानों को फायदा होगा। मंत्री श्री भगत ने इस दौरान ग्राम चिचिया में ही 100 मिट्रिक टन क्षमता वाले खाद्य गोदाम का भी लोकार्पण किया। चिचिया और सरनाबहाल में धान खरीदी केन्द्र खुलने पर किसानों-ग्रामीणों में काफी हर्ष है। किसानों में इसके लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

श्री भगत ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली यह सरकार किसानों की सरकार है। छत्तीसगढ़ की 80 प्रतिशत लोग खेती-किसानी पर निर्भर है। राज्य सरकार किसानों हित में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग एक लाख करोड़ रुपये के बजट में 26 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में  सीधे दे रहे है। हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का अल्पकालीन कृषि ऋण लगभग 10 हजार करोड रूपए का कर्ज माफ किया। समर्थन मूल्य में धान खरीदी के साथ-साथ सब्सिडी अनुदान की राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से प्रदान की जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news