कोण्डागांव

कृषि मंडी में उपज तौल में गड़बड़ी, 4 कारोबारियों पर कार्रवाई
30-Nov-2021 8:44 PM
कृषि मंडी में उपज तौल में गड़बड़ी, 4 कारोबारियों पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
फरसगांव, 30 नवंबर।
कृषि उपज मण्डी फरसगांव में कुछ व्यापारियों द्वारा किसानों के उपज तौल में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच में सही मिली। इसके बाद 4 कारोबारियों पर कार्रवाई की गई।

शिकायत के अनुसार कृषि उपज मण्डी फरसगांव में आलोर के किसान सुरेश कुमार मरकाम पिता सुखलाल मरकाम ने मक्का बिक्री करने लेकर आया,  दिनांक 22 नवंबर को भी सुरेश मरकाम 60 किलो की बोरी में 65 बोरी मक्का लेकर आया था। किसान के अनुसार 65 बोरी मक्का का वजन 39 क्विंटल के आसपास होना था, परन्तु व्यापारी ने उसके मक्का का वजन 20 क्विंटल बताया और 20 क्विंटल मक्का का पैसा दिया। किसान के कहने पर व्यापारी मानने को तैयार ही नहीं था क्योंकि किसान के मक्का को व्यापारी ने पूर्व मे खरीदे मक्का के ढेर में मिला दिया। किसान सुरेश मजबूरीवश वापस चला गया।

सुरेश पुन:  29 नवंबर को मक्का विक्रय के लिए लाने से पूर्व उसका वजन राइसमिल के धर्मकांटा में कराया, उसके मक्का का वजन 22 क्विंटल 70 किलो था, परन्तु व्यापारी ने अपने तराजू में तौलकर 72 किलो कम की पर्ची दी तो किसान को भरोसा हो गया कि पिछले बार की तरह इस बार भी उसे धोखा दिया जा रहा है।

सुरेश की तरह अन्य किसान ग्राम माडोकी खरगांव केअनित कुमार नेताम ग्राम झाटीबन्द के श्रवण कुमार को भी व्यापारी ने धोखा दिया। उनके मक्का में कई किलो की कमी बताया। किसानों ने किसान संघ के पदाधिकारियों को सूचना दी, तब मनीराम मण्डावी किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष और हलाल राम युवा मोर्चा एवं अन्य  कार्यकर्ता एवं किसानों ने विरोध किया, तब कृषि उपज मण्डी के उप निरीक्षक आन्नदी प्रसाद साहू ने उक्त व्यापारी अरुण कुमार, मांगा राम, सागर सेठिया, प्रभु राम के खिलाफ कार्रवाई कर उनका मक्का धान जब्त कर व्यापारियों को सुपुर्द किया और थाना प्रभारी फरसगांव को लिखित में कार्रवाई हेतु पत्र दिया।

इस विषय में जानकारी हेतु निरीक्षक कृषि उपज मण्डी मुरली मनोहर मण्डावी से ‘छत्तीसगढ़’ ने फोन से सम्पर्क करने का प्रयास किया, पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news