कोण्डागांव

फरसगांव के सभी गोठानों में 6 प्रकार की गतिविधियों का होगा संचालन
01-Dec-2021 4:59 PM
फरसगांव के सभी गोठानों में 6 प्रकार की गतिविधियों का होगा संचालन

फरसगांव के स्वीकृत सभी 15 गोठानों में कार्य पूर्ण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 1 दिसंबर।
फरसगांव विकासखण्ड में सुराजी ग्राम योजना के तहत् 15 गोठानों को आजीविका केन्द्रों के रूप में विकसित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई थी। इन सभी गोठानों में मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं द्वारा निर्माण कार्य लगातार किया जा रहा था, जो अब पूर्ण हो चुका है।

इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ सीमा ठाकुर ने बताया कि नरवा, गरुवा, घुरूवा, बाड़ी योजना अन्तर्गत विकासखण्ड फरसगांव में 15 गोठान स्वीकृत किए गए थे। सभी गोठान के निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। सभी स्वीकृत एवं पूर्ण हुए गोठान में आजीविका गतिविधि कार्य हेतु योजनाप्रारंभ किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी विभागों से समन्वयन कर आजीविका गतिविधियों के कार्यों का संचालन बिहान योजना अन्तर्गत गठित स्व सहायता समूह के द्वारा किया जाएगा। इस हेतु समूहों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी गोठानों में 06 प्रकार की आजीविका गतिविधियों को अनिवार्य रूप से विकसित किया जाएगा। जिसमें सब्जी उत्पादन, मुर्गीपालन, दुग्ध उत्पादन, मशरुम, वर्मी कम्पोस्ट खाद एवं हल्दी उत्पादन की कार्ययोजना है। जिस पर समूहों द्वारा कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। जिससे समूह सदस्यों को एक नवीन आय का स्रोत प्राप्त हो सके एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। शासन के निर्देशानुसार सभी गोठानो में स्व सहायता समूह के आजीविका हेतु कार्यक्रम तैयार किया जा चुका है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news