कोण्डागांव
पीसीसी अध्यक्ष का पुतला फूंका
01-Dec-2021 9:46 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 1 दिसबंर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी में भारी रोष व्याप्त है, जिसके चलते 30 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी जिला कोण्डागांव द्वारा स्थानीय विधायक मोहन मरकाम का पुतला दहन स्थानीय विश्राम गृह के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर किया और विरोध का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेण्डी, जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, मनोज जैन, जसकेतु उसेण्डी, जैनेन्द्र सिंह ठाकुर, अनीता नेताम, हेमकुंवर पटेल, कुलवंत सिंह चहल एवं भाजपा युवामोर्चा औरं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे