राजनांदगांव

जिला किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
02-Dec-2021 4:42 PM
जिला किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 दिसंबर।
25 प्रतिशत बारदाना किसानों से लेने की नीति के तहत धान खरीदी प्रारंभ होते ही जिला किसान संघ ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। बुधवार शाम प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में किसानों से बारदाना लेने की नीति को किसानों के लिए परेशानी भरा निर्णय एवं किसान विरोधी कहा, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस नीति के प्रति असहमति व विरोध जताते पूरे बारदाने की व्यवस्था पूर्व वर्षों की भांति शासन द्वारा किए जाने की एक सूत्रीय मांग की गई है। तत्काल व्यवस्था दुरूस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
कलेक्टर से प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि आज यदि किसान ने 25 प्रतिशत बारदाना देने के निर्णय को मौन रहकर स्वीकार कर लिया तो आगे पूरा बारदाना किसान से मांगा जाएगा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में प्रारंभ से ही बारदाने की जिम्मेदारी शासन की रही है। इसे धीरे-धीरे किसानों के हिस्से में डालने की किसान विरोधी नीति कतई स्वीकार नहीं हैै। भूपेश सरकार तत्काल किसान विरोधी नीति वापस ले और व्यवस्था दुरूस्त करें, अन्यथा निर्णायक आंदोलन किया जाएगा। कलेक्टर सिन्हा ने किसानों से नीतिगत मांग को शासन तक पहुंचाने का अश्वासन दिया तथा प्रशासन स्तर पर किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर तुरन्त दूर करने का आश्वासन दिया।

जिला किसान संघ ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि धान खरीदी में प्रशासन से पूरा सहयोग किया जाएगा, किन्तु किसान से बारदाना लेने की नीति का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इसके लिए ब्लाक स्तर पर निगरानी समितियों का गठन किया गया है। आगे समिति स्तर पर प्रतिनिधि बनाए जाएंगे।

किसान संघ ने कहा कि राजनांदगांव ब्लॉक निगरानी समिति में हरिशचंद्र साहू, रामसाय सिन्हा, अशोक साहू, पुनु पटेल, रूपसिंह वर्मा, सिकन मंडावी, रूपदास साहू, तुलसी साहू, रामदुलार साहू, धर्मेन्द्र साहू, छुरिया ब्लॉक निगरानी समिति में मदन नेताम, सीएम साहू, देशराम कोर्राम, विनेक मंडावी, चोवाराम साहू, हरिदयाल रामटेके, सुरेन्द्र मंडावी, सुरेश रावटे, संतोष मरकाम, देवधर सिन्हा, पन्नालाल रामटेके, डोंगरगढ़ ब्लॉक निगरानी समिति में मोती सिन्हा, फगुवाराम साहू, मदन, मोहन साहू, शंकर पटेल, जीवन जंघेल, एवन आचला, भरत वर्मा, खैरागढ़ ब्लॉक निगरानी समिति में उमेश वर्मा, अजय साहू, शेखू वर्मा, नारायण वर्मा, उदेलाल वर्मा, नारायण कंवर, आत्माराम कंवर, छुईखदान ब्लॉक निगरानी समिति में साधूराम धुर्वे, जगमोहन वर्मा, नारायण वर्मा, विष्णु ठाकरे, अवध पटेल, रवि पटेल, संतोष कंवर, रामरतन चंद्रवंशी, चौकी ब्लॉक निगरानी समिति में धरमपाल, चिंता ठाकुर, श्यामलाल नंदे, प्रकाश रावटे, देवप्रसाद, डोंगरगांव ब्लॉक निगरानी समिति में भीमसेन साहू, दऊआराम साहू, कुलदीप साहू, टीकेश्वर साहू, दिपेश साहू, सीएल हिरवानी आदि शामिल हंै।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news