दुर्ग

हेमचंद यादव को किया याद
02-Dec-2021 5:23 PM
हेमचंद यादव को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हेमचंद यादव की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग जिला द्वारा जिला कार्यालय में दिवंगत नेता स्व. हेमचंद यादव के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितेश साहू ने बताया की हेमचंद यादव इस प्रदेश के सर्वमान्य नेता थे। उनकी सरलता और सहजता उनकी पहचान थी वो हमेशा युवाओं का मार्गदर्शन करते थे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री गौरव शर्मा मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल भट्ट जिला कार्यकारिणी के सदस्य पीयूष मालवीय राहुल पाटिल युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष राजा यादव अध्यक्ष दीपक सिन्हा मंडल महामंत्री अनिकेत यादव मंडल के उपाध्यक्ष रुपेश यादव एवं सदस्य जीतू नागर पप्पू देवांगन मोहित ताम्रकार आशीष निमजे एवं दिलीप सेन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news