दुर्ग

धान खरीदी का शुभारंभ कर सोसायटी के बोरा से ही हुई खरीदी
02-Dec-2021 5:50 PM
धान खरीदी का शुभारंभ कर सोसायटी के बोरा से ही हुई खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 2 दिसंबर।
रानीतराई सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का शुभारंभ पूजा अर्चना कर किया गया। शुभारंभ समिति अध्यक्ष रमण सिंह टिकरिहा ने किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष धनराज साहू, सोसायटी उपाध्यक्ष धनंजयवर्मा, सदस्य सत्यनारायण टिकरिहा, खेलन राम जोशी, गेंदलाल यादव, ईश्वर वर्मा, जानकी बाई चोपडि]या, प्रबंधक सुभाष वर्मा, नोडल अधिकारी देवकन्या देशलहरे, सरपंच तेज बहादुर खरे, कृषि विकास देशमुख, गैदु राम पटेल, कुंभ विश्वकर्मा, कुबेर वर्मा, गजेंद्र सारधे, भूषण वर्मा, लाला साहू जिला सहकारी समिति प्रबंधक बलराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

प्रथम तौल किसान डोमेश का किया गया। कुल 33 किसानों का धान का टोकन दिया गया है, जिसमें 2500 कट्टा धान लिया गया। अध्यक्ष रमन सिंह टिकरिहा ने कहा सभी किसानों का धान लिया जावेगा। किसान परेशान ना हो बरदाना की भी पर्याप्त व्यवस्था किया जावेगी। प्रबंधक सुभाष वर्मा ने बताया कि आज की स्थिति 40 हजार कट्टा सोसायटी में पहुंच चुका है 15 दिनो तक खरीदी सुचारू रूप से चल सकता है आगे भी आतिशीघ्र शासन द्वारा पर्याप्त बारदाना भेजा जावेगी।

केसरा सोसायटी में धान खरीदी का सुभारंभ कांग्रेस नेता कमलेश वर्मा अध्यक्ष हीरा सिंह साहू ने किया। इस अवसर पर पर सरपंच ईश्वर निषाद प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार यदु, संचालक सदस्य यशवंत साहू, भगत साहू, दीनबंधु सुभाष यादव, बहुर निषाद  सहित  डीआर भुआर्य शाखा प्रबंधक पाटन व किसान उपस्थित रहे प्रबंधक वीरेन्द्र यदु ने बताया सोसायटी में 39500 कट्टा उपलब्धता है। आज 19 किसानों से 2589 कट्टा से  धान लिया गया। बरदाने की पूरी व्यवस्था होगी कोई कमी नहीं है। किसान की पूरी धन को लिया जावेगी।   
तेलीगुंदरा सोसायटी अध्यक्ष तेजराम साहू ने बताया कि किसानों के धान की खरीदी के लिए पर्याप्त व्यवस्था किया गया है।
 


अन्य पोस्ट