रायगढ़

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
02-Dec-2021 5:58 PM
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 2 दिसंबर।
भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा सारंगढ़ मंडल की प्रथम बैठक संपन्न हुई । जिसमें रायगढ़ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष केरा बाईं मनहर, जिला प्रभारी शीला तिवारी, मण्डल प्रभारी आरती सिंह, जिला मंत्री मीरा जोल्हे की उपस्थिति में सारंगढ़ नगर मंडल की प्रथम बैठक आहूत की गई। जिसमें सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं, बहनों को आमंत्रित किया गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सारंगढ़ नगर मंडल महिला मोर्चा की समस्त विशेष आमंत्रित सदस्य, कार्यसमिति सदस्य, समस्त पदाधिकारी उपस्थित रही।

सारंगढ़ में इसी माह दिसम्बर के अंतिम में नगर पालिका चुनाव होना है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी संगठन में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारी दिया जा सकता है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के अहम बैठक में चुनाव संबंधी कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा किया गया।
इस बैठक में नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष रागिनी केशरवानी, पूजा तिवारी,चंद्रिका ठाकुर, वंदना मनोज लहरे, सत्या कहार, पूर्णिमा मनहर, सीमा सिदार, रंजू यादव, पार्वती यादव, फूलकुमारी ठाकुर, पदमा सिंह ठाकुर, रजनी यादव, लक्ष्मी स्वर्णकार, अनिता थवाईत, कौशल्या, दिशा यादव सहित भाजपा महिला मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news