दन्तेवाड़ा

इंटक चुनाव :अध्यक्ष बने देवाशीष, सचिव पद के लिए निर्विरोध चुने गये आशीष
02-Dec-2021 8:06 PM
इंटक चुनाव :अध्यक्ष बने देवाशीष, सचिव पद के लिए निर्विरोध चुने गये आशीष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 2 दिसंबर। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा बचेली का 16 वां वार्षिक अधिवेशन 1 दिसंबर को संवैधानिक और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिसमे अध्यक्ष पद के लिए देवाशीष पॉल चुने गये जिन्हे 39 वोट प्राप्त हुए वही आशीष यादव सचिव पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।

अध्यक्ष पद के लिए जहॉ प्रत्याशियो के लिए मतदान हुआ, जिनमे क्रमश: सुनील कर्मा ने 04, तोमन श्री को 25, पूरन सिंह जायसवाल को 33, देवाशीष पॉल ने 39 वोट को मिले। इसके साथ ही देवाशीष ने अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी मजबूती की। बचेली परियोजना के 56 विभाग से 101 प्रतिनिधियो ने अपनी भागीदारी दर्ज की। नियमित सदस्यो के साथ इंटक के ठेका श्रमिको ने भी इस महापर्व में पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। इंटक के अन्य शाखा से आये चुनाव अधिकारियो के देखरेख में संवैधानिक और नियमत: होने वाले चुनाव से यूनियन के सदस्यो में खासा उत्साह देखने को मिला।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news