कोण्डागांव

कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण
02-Dec-2021 8:57 PM
कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 2 दिसंबर।
जिले के लंजोड़ा, गिरोला, और मसोरा में धान उपार्जन केन्द्रों का कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने  निरीक्षण किया। इस दौरान सबसे पहले वे मसोरा स्थित धान उपार्जन केन्द्र में पहुंचे। जहां उन्होंने धान विक्रय के लिए आए ग्रामीणों से चर्चा करते हुए धान उपार्जन केन्द्र की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर किसानों ने कलेक्टर के समक्ष व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इसके बाद कलेक्टर ने मसोरा स्थित धान उपार्जन केन्द्र पहुंच केन्द्र में नापतौल उपकरणों की जांच करते हुए किसानों से बातें की। जिसमें किसानों द्वारा बारदानों के संबंध में पूछे जाने पर कलेक्टर ने कहा कि जिले में वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध हैं। और भी बारदाने पीडीएस केन्द्रों व मिलों द्वारा प्राप्त किए जा रहे हैं। बारदाने की कमी से धान खरीदी प्रभावित नहीं होगी। इसके लिए जिला प्रशासन लगातार कार्यरत् है। धान खरीदी में 25 प्रतिशत बारदानों के किसानों के माध्यम से लाए जाने पर खरीदी प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो सकेगी। बारदाने न होने पर किसी भी किसान को वापस नहीं लौटाया जाएगा।

इस दौरान एसडीएम गौतमचंद पाटिल, जिला खाद्य अधिकारी दिनेश्वर प्रसाद, डीएमओ रविकांत नेताम, सहायक खाद्य अधिकारी नवीनचंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news