रायगढ़

सारंगढ़ भाजपा कार्यालय का अमर ने किया उद्घाटन
03-Dec-2021 6:09 PM
सारंगढ़ भाजपा कार्यालय का अमर ने किया उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 3 दिसंबर।
नपा चुनाव का जैसे जैसे समय नजदीक आ रहा है । सभी पार्टी अपने 2 खेमे को मजबूत करने लग गये है। इसी तारतम्य में 2 दिसंबर को दोपहर 2 बजे बिलासपुर रोड स्थित मवेशी बाजार के पास भाजपा कार्यालय का उद्घाटन पूर्व नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के हाथों से पूजा अर्चना कर  किया गया।

श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार पूर्व में संगठन ने सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव में जनता का मन जीता था और नगर पालिका में भाजपा का कब्जा हुआ था। ठीक उसी प्रकार इस बार भी सारंगढ़ नपा पर अपना कब्जा करना हमारा लक्ष्य होना चाहिये।

अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार के वार्ड चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा करने के लिये प्रत्याशियों के पास जनता को बताने के लिये कांग्रेस की झूठे वादे,निकम्मी सरकार के योजनाओं के बारे में बताना है।

अग्रवाल ने कहा कि भाजपा पार्टी में हर छोटे कार्यकर्ताओं की बातों को सुना जाता है।  
भाजपा की ओर से चुनाव की व्यापक तैयारियां की जा रही है। गत चुनाव की तरह इस चुनाव में भी भाजपा भगवा ध्वज लहराने की बात जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कही है।
कार्यालय शुभारंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, जवाहर नायक, भाजपा जिला महामंत्री अरुण धर दीवान,वरिष्ठ नेता सुभाष पांडेय, केराबाई मनहर, नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल,पवन शर्मा, भाजपा नेता बजरंग अग्रवाल, ज्योति पटेल, आलोक सिंह, मण्डल अध्यक्ष रिंकू तिवारी, जगन्नाथ केशरवानी, अरविंद हरिप्रिया, मण्डल महामंत्री यश कुमार , मीडिया प्रभारी रवि तिवारी, उपाध्यक्ष सोनू छाबड़ा, जिला मंत्री मीरा धर्म जोल् हे, वंदना मनोज लहरे, महिला मोर्चा अध्यक्ष रागिनी केशरवानी, मनीष शर्मा, सतीश शर्मा, कार्यालय मंत्री नरेश, प्रधान,कुलकित चंद्रा, जीवन रात्रे युवा मोर्चा अध्यक्ष नयन बेहार, सूरज गुप्ता सहित समस्त मंडलो के अध्यक्ष, महामंत्री और सभी युवा मोर्चा टीम, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनु .जाती मोर्चा, अनु .जनजाति मोर्चा सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news