महासमुन्द

जवाद चक्रवात, ओडिशा-आंध्रप्रदेश जाने वाली ट्रेनें आज और कल रद्द
03-Dec-2021 6:09 PM
जवाद चक्रवात, ओडिशा-आंध्रप्रदेश जाने वाली ट्रेनें आज और कल रद्द

महासमुंद,3 दिसंबर। जवाद चक्रवात के मद्देनजर ओडिशा व आंध्रप्रदेश जाने वाली ट्रेनें शुक्रवार व शनिवार को नहीं जाएंगी। दोनों ही क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। रेलवे से मिली जानकारी अनुसार जवाद चक्रवात का असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ सकता है, इसलिए करीब सात ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया गया है। तूफान के कारण मौसम विभाग ने इन दोनों क्षेत्र में तीन व चार दिसंबर को भारी बारिश की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह तक आंध्रप्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में चक्रवाती तूफान जवाद दस्तक दे सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने तीन दिसंबर से ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। रेलवे ने कल अहमदाबाद.-पुरी एक्सप्रेस रद्द किया है। शुक्रवार कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, दुर्ग-पुरी-विशाखापट्टनम, कोरबा एक्सप्रेस व पुरीअहमदाबाद एक्सप्रेस 3 दिसंबर को रद्द रहेगी। शनिवार को आंध्र प्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेन विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस व पुरी गांधीधाम भी रद्द रहेगी। ये सभी ट्रेनें महासमुंद से होकर गुजरती हैं।

मालूम हो कि मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती संरचना विकसित हो रही है जो चार दिसंबर यानी शनिवार तक आंध्रप्रदेश.ओडिशा तट तक पहुंच सकती है। इसके कुछ देर बाद ही यह चक्रवाती तूफ ान का रूप ले लेगी। आंध्रप्रदेश और ओडिशा में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news