सरगुजा
पार्षद दीपक ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन
03-Dec-2021 7:50 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर,3 दिसंबर। अंबिकापुर नगर निगम वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा ने जन्मदिन वृद्धा आश्रम अंबिकापुर में मनाया। दीपक मिश्रा ने इस दौरान केक व मिठाई खिलाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के महामंत्री परवेज आलम गांधी, अजीत तिवारी,मोनू सहित अन्य मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे