महासमुन्द

प्राकृतिक आपदा, 10 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए 40 लाख मंजूर
04-Dec-2021 5:30 PM
प्राकृतिक आपदा, 10 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए 40 लाख मंजूर

छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद,4 दिसंबर।
कलेक्टर डोमन सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6.4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 10 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए 40 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें महासमुंद ब्लॉक के ग्राम साकिन सोदिर निवासी योगेश ध्रुव की मृत्यु 23 सितंबर 2019 को पानी में डूबने से होने पर उनके पिता ओंकार ध्रुव ग्राम परसाडीह निवासी मनिषा ध्रुव की मृत्यु 19 दिसंबर 2018 को आग में जलने से होने पर पति दाउलाल ध्रुव ग्राम परसकोल निवासी गायत्री यादव की मृत्यु 23 मई 2019 को आग में जलने से होने पर उनकी बहन परमेश्वरी यादव और संतन कुमार टंडन की मृत्यु 15 मार्च 2019 को पानी में डूबने से होने पर उनके पिता घसियाराम टंडनए ग्राम बेलसोंडा निवासी ललित कुमार बघेल की मृत्यु 13 अप्रैल 2019 को पानी में डूबने से होने पर उनके पिता अमरदास बघेल एवं ग्राम तुमगांव निवासी राकेश कुमार की मृत्यु 12 मार्च 2018 को आग में जलने से होने पर उनके पिता गोवर्धन साहू के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम डोंगाखम्हरिया निवासी नरबदिया बाई की मृत्यु 09 अगस्त 2018 को अतिवृष्टि से होने पर उनकी नातिन त्रिवेणी बाई, ग्राम कौहाकुड़ा निवासी फत्तेसिंग नायक की मृत्यु 09 अक्टूबर 2020 को आग में जलने से होने पर उनकी पत्नी सानोबाई नायक, ग्राम अनवरपुर निवासी भोपेश साहू की मृत्यु 12 मार्च 2019 को पानी में डूबने से होने पर उनकी माता प्रीति साहू व ग्राम टेडीनारा निवासी बलीराम की मृत्यु 09 सितंबर 2019 को सांप के काटने से होने पर उनकी पत्नी नेेतबाई दीवान के लिए चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news