बालोद
स्कार्पियो-ट्रक भिड़ंत एक गंभीर
04-Dec-2021 5:51 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 4 दिसंबर। दल्ली राजहरा से डौंडी जाने वाली मुख्य मार्ग में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 2 बजे चोरहा पढाव के पास स्कार्पियों और दस पहिया वाहन ट्रक की भिडं़त हो गई। इस हादसे में स्कार्पियों में सवार एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सडक़ हादसे में खैरवाही निवासी टीकम सिंह 48 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गए। वे स्कार्पियो के दरवाजे के करीब 2 घंटे तक फंसे रहे जिन्हें भारी मशक्कत के बाद सुबह करीब चार बजे बाहर निकाला गया। घायल टीकम के पैर में गंभीर चोंटे आई है। जबकि स्कार्पियों चालक उग्रसेन को मामूली चोंटें आई है।
घटना के 108 एम्बुलेंस के पायलेट धरम सिंह द्वारा घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल बालोद लाया उसके बाद राजनांदगांव रेफर किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे