धमतरी

पूर्व विधायक ने नगरी धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
04-Dec-2021 5:55 PM
पूर्व विधायक ने नगरी धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 4 दिसंबर।
राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक सिहावा  पिंकी शिवराज शाह ने धान खरीदी के प्रथम दिन नगरी मंडी पहुंचकर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों से भी भेंट किया।

श्रीमती शाह ने किसानों के तोले गए धान को फिर से कांटा कराया तो 300 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक धान अधिक पाया गया इस पर पिंकी शिवराज शाह ने खरीदी केंद्र प्रभारी को तलब करते हुए समझाइश दिया कि किसानों से अधिक धान ना लिया जाए।इस पर प्रभारी ने स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा नहीं होने की बात कही इसके अतिरिक्त धान खरीदी केंद्र में बारदाना की कमी पाई गई।

प्रभारी से पूछने पर बताया गया कि राइस मिल से पुराना बारदाना मंगवा कर धान खरीदी प्रारंभ की गई है बारदाना की उपलब्धता नहीं होने पर श्रीमती शाह ने कहा कि डॉ.रमन सिंह की सरकार में कभी भी धान खरीदी के लिए बारदाना की कमी नहीं रही। लेकिन आज भूपेश बघेल की सरकार में किसानों से लेट धान खरीदी करने से किसानों को ऐसे ही अतिवृष्टि से नुकसान हो चुका है और अभी भी धान खरीदी को लेकर के काफी अव्यवस्था देखी गई है। पहले दिन ही धान खरीदी के लिए बारदाना नहीं होना इस सरकार की नाकामी को दर्शाता है। पिंकी शिवराज शाह ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरा प्रदेश में बारदाना पर्याप्त उपलब्ध कराने की मांग की इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री दूरसंचार निगम के सदस्य राजेंद्र गोलछा, बेलरगांव मंडल के महामंत्री मनोहर दास मानिकपुरी, नगरी मंडल के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र नाग सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news