दुर्ग

बैठक 5 को
04-Dec-2021 6:26 PM
बैठक 5 को

दुर्ग, 4 दिसंबर। अजजा शासकीय सेवक विकास संघ जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ की अति आवश्यक बैठक प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति और जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में 5 दिसंबर दिन रविवार समय दोपहर 12 बजे, कचना धुर्वा देवालय मंदिर परिसर, गोड़वाना भवन सिविल लाइंस दुर्ग में रखा गया है। जिसमें प्रांतीय पदाधिकारियों के मार्ग दर्शन में संगठन को मजबूत बनाने हेतु विचार विमर्श किया जाना है।

साथ ही दुर्ग, पाटन व धमधा ब्लॉक के पदाधिकारियों का चुनाव/चयन किया जाना है। साथ ही जिला संगठन दुर्ग का विस्तार किया जाना है। आप सभी सम्मानित सदस्यों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बैठक को सफल बनावे और जिला संगठन को मजबूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें!
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news