गरियाबंद

छुरा बीएमओ हटाए गए
05-Dec-2021 5:44 PM
छुरा बीएमओ हटाए गए

छुरा, 5 दिसंबर। छुरा बीएमओ को हटाने से कर्मियों में हर्ष की लहर है। कर्मचारियों द्वारा विधायक अमितेश शुक्ल का आभार प्रकट किया गया।
 संयोजक कर्मचारी संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि  विगत कई महीनों से बीएमओ छुरा डॉ. एसपी प्रजापति के रवैये से जनमानस और जनप्रतिनिधियों  के साथ साथ कर्मचारी जगत में आक्रोश था। लगातार कर्मचारी द्वारा जन प्रतिनिधियों को इस संबंध में अवगत भी कराया जाता रहा और साथ-साथ ही उच्च जिला कार्यालय में बैठे प्रशासनिक अधिकारियों से भी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भी बीएमओ के रवैया से अवगत लगातार कराते रहे। जिला कार्यालय के उच्च अधिकारी द्वारा बार-बार पत्र व्यवहार करने के पश्चात भी बीएमओ एसपी प्रजापति पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई, तब कर्मचारी संगठन उक्त बीएमओ के खिलाफ हड़ताल पर जाने हेतु विवश हो गए और 1 दिसम्बर को अल्टीमेटम देकर धरना देते हुए सीएमएचओ घेराव पर आतुर हो गए।

मामला बिगडऩे के पूर्व ही उक्त मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए  राजिम विधायक अमितेश शुक्ल द्वारा विवादित बीएमओ छुरा डॉ. एसपी प्रजापति को हटाने की तत्काल अनुशंसा की गई और अनुशंसा उपरांत डॉ. एसपी प्रजापति को बीएमओ छुरा के प्रभार से मुक्त करने का उच्च कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर दिया गया। जिस पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जिला के प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता पश्चात हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई। जिस पर संगठन के प्रांताध्य्क्ष, जिलाध्यक्ष, संभागीय टीम एवं ब्लॉक टीम द्वारा विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news