राजनांदगांव

पांच सौ कार्यकर्ताओं ने सीएम के समक्ष किया कांग्रेस प्रवेश
07-Dec-2021 5:36 PM
पांच सौ कार्यकर्ताओं ने सीएम के समक्ष किया कांग्रेस प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 7 दिसंबर।
जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल, दयालु वर्मा, शिरीष मिश्रा व किशुन मिर्चे  के संयुक्त अगुवाई में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनता कांग्रेस के लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने गत् 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने सीएम हाउस में कांग्रेस प्रवेश किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में प्रवेश करना चाहते थे। कांग्रेस में प्रवेश होने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। इस कारण वे कांग्रेस प्रवेश नहीं कर पाए। वहीं विधायक श्री सिंह के स्वर्गवास होने के बाद उनके समर्थक उनके विचारधारा और दूरदर्शी सोच के चलते कांग्रेस में प्रवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में जनता कांग्रेस के 500 कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल, दयालु वर्मा, शिरीष मिश्रा, किशुन मिर्चे एवं अन्य की अगुवाई में रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास पहुंचकर कांग्रेस प्रवेश किया।

इस दौरान जिपं सदस्य श्रीमती पाल ने मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताते कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान  मजदूर और महिलाओं के सशक्तिकरण में किस प्रकार छत्तीसगढ़ शासन का सार्थक कार्य हो रहा है।  साथ ही कार्यकर्ताओं ने हाउसिंग बोर्ड के डायरेक्टर विनोद तिवारी के प्रति आभार जताया। जिनके सहयोग से यह कांग्रेस प्रवेश सुगम हो सका। कांग्रेस में प्रवेश करने वालों ने कहा कि अब खैरागढ़ ही नहीं, छत्तीसगढ़ में भी जनता कांग्रेस का न अस्तित्व है न भविष्य। कांग्रेस ही कार्यकर्ताओं की ताकत है, उनका गुरूर है। कांग्रेस ही देश का भविष्य है। भूपेश बघेल के नेतृत्व से स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ का भविष्य स्वर्णिम है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्व. देवव्रत सिंह भी घर वापसी चाहते थे, किंतु आज वो हमारे बीच नहीं रहे। इस दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी स्व. देवव्रत सिंह को स्मरण किया।

कार्यकम में शिरीष मिश्रा, लक्ष्मण विश्वकर्मा, मोहन भारती, किशुन मिर्चे, प्रांजल सिंह, चंद्रकमल बंजारे, कुंवरियाजती पटेल,  धनुष साहू,  ललित साहू,  रेखा पाल,  राजेश भारती,  सेवन वर्मा,  चेतन मानिकपुरी,  गणेश धुर्वे,  खेदू साहू,  खुमेश बंजारे,  केशव पटेल,  उबारन धृृतलहरे, दीपक अग्रवाल,  दिनेश साहू,  अश्वन धुर्वे,  मंगल केलकर,  अनुज पटेल,  विजय यदु, सूरज यदु, नंदकिशोर सिन्हा, रवि गहने, सत्यम सारथी, प्रेम यादव , अमरनाथ यादव,  हेमंत,  ज्ञानेश्वर,  दिनेश पटेल ,  नंदू,  वीरेंद्र पप्पू,  सुजीत,  मनोज वर्मा, हिरेंद्र वर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट