राजनांदगांव
कबड्डी चयन स्पर्धा में नांदगांव विजयी
07-Dec-2021 7:00 PM
राजनांदगांव, 7 दिसंबर। शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग द्वारा आयोजित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम का चयन प्रतियोगिता 4 दिसंबर आयोजित किया गया। इसमें राजनांदगांव जिले की टीम ने दुर्ग जिले को परास्त किया। साथ ही जिले की 9 छात्राएं एवं दुर्ग जिले की 3 छात्राओं का चयन किया गया।
कबड्डी महिला टीम ने महाविद्यालय की 4 छात्राएं संतोषी, संगीता, मैनो, कामना का चयन हुआ। ये छात्राएं 10 दिसंबर से सम्बलपुर उड़ीसा में आयोजित ईस्ट जोन इंटर युनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग 8 दिसंबर को रवाना होंगी। उक्त जानकारी महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीता एस. नायर ने दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल ने सभी चयनित छात्राओं को बधाई दी।