कवर्धा

अव्यवस्था के बीच युवा महोत्सव
09-Dec-2021 5:27 PM
अव्यवस्था के बीच युवा महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 9 दिसंबर।
बोड़ला नगर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम एक दिवसीय युवा महोत्सव का बुधवार आयोजन किया गया। आनन-फानन में कराई गई युवा खेल महोत्सव में भारी अव्यवस्था के बीच महोत्सव की शुरुआत हुई।

सुबह 8 बजे प्रारंभ होने वाली खेल महोत्सव  दोपहर 12 शुभारंभ गई। मैदान में युवा खेल महोत्सव व सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की एक भी पोस्टर बैनर तक नहीं लगे थे। संकुलों से आए स्कूलों का भी एक झंडा तक नहीं लगा।

स्वामी विवेकानंद के जन्मशती के अवसर पर युवा महोत्सव आयोजन में ब्लॉक के 10 जोन के 38 संकुलों के करीब एक हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन में रह कर खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने प्रेरित की। एक दिवसीय युवा खेल महोत्सव में 26 प्रकार के विभिन्न विधाओं का आयोजन की किया। जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों में जोडऩे व उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से  युवा उत्सव में  26 विधायें रखी गई थी। जिसमें लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक (हिंदी, अंगेजी, छत्तीसगढी भाषा) तात्कालिक भाषण, शास्त्रीय गायन हिंदुस्तानी व कर्नाटक शैली, सितार वादन, बांसुरी वादन, तबला वादन, वीणा वादन, मृदंगम वादन, हारमोनियम वादन, गिटार वादन, भरतनाट्यम, कत्थक, कुचीपुडी, मणीपुरी तथा ओडिशा शास्त्रीय नृत्य के अतिरिक्त इस वर्ष सुआ, पंथी, करमा नाचा, सरहुल नाचा, बस्तरिहा लोकनृत्य, राउत नाचा, गेडी दौड़, चाल, रॉक बैण्ड, पारम्परिक वेशभूषा, छत्तीसगढ़ी व्यजनों के आधार पर फूड फेस्टिवल, चित्रकला प्रतियेागिता (छत्तीसगढ के लोकसंस्कृति के चित्रण के आधार पर) वाद विवाद, क्विज, निबंध, भौंरा, कबड्डी व खो-खो प्रतियेगिता की विधायें भी सम्मिलित की गई है।

जिला स्तर पर स्थानीय लोक कला जैसे पेंटिग, हैण्डीक्राफ्ट, भित्तीचित्र, लोक भाषा का साहित्य जैसे गोंडी हल्बी, कुडूक आदि एवं अन्य सभी लोक विधाएं शामिल की गई है। कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजमत उल्लाह खान, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चन्द्रवंशी, पार्षद व सभापति शमशाद बेगम, भरत गुप्ता, परेटन बाई, रामचरन साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 महोत्सव का नहीं हुआ प्रचार-प्रसार
 शासन ने जिस मंशा से युवाओं की प्रतिभाओं को इस युवा महोत्सव के जरिए तराशने की कोशिश करने में लगी है, साथ ही इस भव्य आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विलोपित हो रही परंम्परा व विधाओं को पुनर्जीवित करना चाहती है, लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में यह महोत्सव महज औपचारिकता की भेंट चढ़ गई।

भोजन व्यवस्था लचर
ब्लॉक स्तरीय युवा खेल महोत्सव में भाग लेने पहुंचे पांच सौ से अधिक छात्र-छात्राएं भूखे-प्यासे अपनी कला का प्रदर्शन करते रहे। लेकिन खेल प्रभारियों व अधिकारियों को अव्यवस्था नजर नहीं। आई इन प्रतिभागियों को दोपहर ढाई बजे भोजन परोसा गया। भोजन प्रभारियों की माने तो बड़ा बर्तन में गैस से खाना जल्दी नही बनता। भोजन बनाने के लिए वन विभाग द्वारा लकड़ी देने की बात हुई थी। लेकिन ऐन समय मे वन विभाग के अधिकारियों ने ये कहकर लकड़ी देने से इंकार कर दिया कि 24 सौ रुपए एक चट्टे लकड़ी की कीमत है।
बोड़ला बीईओ ए के सहारे का कहना है कि मंगलवार देर शाम इस आयोजन को लेकर उच्च अधिकारियों का आदेश प्राप्त हुई । आदेश मिलते ही ब्लॉक के सभी संकुलों को सूचित की गई। बड़ा कार्यक्रम होने के नाते कम समय मे कोई ना कोई कमी हो ही जाती है। जल्दी के कारण आमंत्रण व प्रचार प्रसार नहीं हो पाया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news