मुंगेली

भाजपा के प्रदर्शन के दौरान मुंगेली नपा अध्यक्ष के नेम प्लेट पर फेंकी स्याही, कांग्रेसियों में रोष
09-Dec-2021 7:38 PM
भाजपा के प्रदर्शन के दौरान मुंगेली नपा अध्यक्ष के नेम प्लेट पर फेंकी स्याही, कांग्रेसियों में रोष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मुंगेली, 9 दिसंबर।
मुंगेली नगरपालिका परिसर में उस वक्त हंगामा मच गया जब वहां प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं में से किसी ने नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी की नेम प्लेट पर स्याही फेंक दी।

भारतीय जनता पार्टी के संतूलाल सोनकर की अध्यक्ष पद से बर्खास्तगी के बाद कांग्रेस के पार्षद हेमेंद्र गोस्वामी को नगरीय प्रशासन विभाग के आदेश पर कार्यवाहक अध्यक्ष का प्रभार दिया गया है। भाजपा इस नियुक्ति के विरोध में है। उनका कहना है कि जब उपाध्यक्ष ने प्रभारी अध्यक्ष का कार्य संभाला था तो उन्हें रहने देना था। कांग्रेस ने साजिश के तहत सोनकर को बर्खास्त किया। उनके विरुद्ध अपराध सिद्ध नहीं हुआ है। क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के नेतृत्व में आज इसी कड़ी में नगरपालिका के सामने प्रदर्शन किया गया। इसी दौरान गोस्वामी के नेम प्लेट पर किसी ने स्याही फेंक दी। इस घटना पर कांग्रेस पार्षदों ने रोष जताया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news